फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Student leaders protest over not getting compensation for treatment

Pauri News: इलाज का मुआवजा न मिलने पर छात्र नेताओं का प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Student leaders protest over not getting compensation for treatment
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन करते जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ता ------ संवाद
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। छात्रा के इलाज का भुगतान न किए जाने पर गढ़वाल विवि के छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में विवि के कुलसचिव से मिलकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

छात्र नेता वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बीते दो माह पूर्व नवनिर्मित अलकनंदा महिला छात्रावास की तीसरी मंजिल में कमरे की बालकनी से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई थी। उसका बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। कहा कि उस दौरान छात्रा के इलाज पर जो भी खर्च हुआ उसका व्यय निर्माणदायी संस्था की ओर से किया जाना तय हुआ था लेकिन अभी तक छात्रा को मुआवजा नहीं मिला है। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने महिला छात्रावास बनाने वाली निर्माणदायी संस्था के खिलाफ जांच की मांग की। कहा कि कुलसचिव ने उन्हें दो दिनों में मुआवजा देने की बात कही। इस मौके पर दीपक टम्टा, करण परिहार, सिद्धार्थ, मोहित, आशीष, प्रणव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed