फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Student leaders accuse teachers of leaking papers

छात्र नेताओं ने शिक्षकों पर पेपर लीक करने का लगाया आरोप

Tue, 19 Jul 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Student leaders accuse teachers of leaking papers
गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र नेताओं ने शिक्षकों पर पेपर लीक करने का आरोप लगाया है। कहा कि विश्वविद्यालयों के तीनों परिसरों में निर्धारित समय पर प्रश्नपत्रों की परीक्षा शुरू होती है लेकिन बिड़ला परिसर में अन्य केंद्रों की तुलना में एक प्रश्नपत्र की परीक्षा 45 मिनट देरी से करवाई गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि 13 जुलाई को विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में सुबह प्रथम पाली की परीक्षा 8 बजे शुरू होनी थी लेकिन एक शिक्षक ने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर करीब 1000 से 1200 परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने से रोक दिया। इस दौरान भाषण बाजी कर छात्रों को छात्र नेताओं के खिलाफ भड़काया गया। जिस कारण करीब 45 मिनट तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई जबकि यही परीक्षा पौड़ी और टिहरी परिसरों में निर्धारित समय पर शुरू हो चुकी थी।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने इस परीक्षा को नियम विरुद्ध बताया है। छात्र नेताओं ने कुलपति से इन शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋतांशु कंडारी, देवकांत देवराड़ी, रामप्रकाश शाह, संदीप राणा, प्रदीप रावत व ऋषभ रावत आदि शामिल थे। इधर, प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट के अनुसार पेपर आधा घंटे देरी से शुरू हुआ। पेपर लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed