{"_id":"5dac96208ebc3e93bd10aa97","slug":"state-level-yoga-olympiad-shows-students-skills-shrinagar-news-drn3235055182","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया कला का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के योग विभाग की ओर से यहां पांचवें राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों में योग स्पर्धाएं संपन्न हुई। चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे।
रविवार को विवि के चौरास परिसर स्थित योग विभाग में ओलंपियाड का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि की योग विभाग की सबसे पहली छात्रा और वर्तमान में श्री गुरुराम राय महाविद्यालय देहरादून योग विभागाध्यक्ष प्रो. सरस्वती काला ने किया। प्रतियोगिता में योगासन, प्राणायाम, क्रियाएं, बंध और सैद्धांतिक परीक्षाएं आयोजित हुई। 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धा में आचार्यकुलम पतंजलि बहादराबाद की प्रेरणा, सौम्या व कविता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 से 24 आयु वर्ग में सीमा (बिड़ला परिसर श्रीनगर) ने पहला, आकांक्षा (हिमालयन योग संस्थान देहरादून) ने दूसरा और गीता पांडेय (अल्मोड़ा परिसर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 15 से 24 आयु वर्ग में शिक्षांत (योग विभाग श्रीनगर) ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आचार्यकुलम के दिव्यांशु व अनमोल ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 24 वर्ष आयु वर्ग में किरन, रजनी व सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में जयवीर पहले, संदीप दूसरे और प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। गरिमा जयसवाल, सुधीर रावत, कविंद्र व लक्ष्मीकांत निर्णायक रहे। इस अवसर पर डा. चिंताहरण बेताल, डा. सरला जोशी, डा. लल्लन, डा. रजनी नौटियाल व डा. विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।