{"_id":"60e995048ebc3e9e93194c2c","slug":"state-agitators-will-travel-to-dehradun-on-14th-shrinagar-news-drn3840125106","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारी 14 को करेंगे देहरादून कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारी 14 को करेंगे देहरादून कूच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्माण आंदोलनकारी, गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करने, लोकायुक्त की नियुक्ति, पेंशन में वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए 14 जुलाई को देहरादून कूच करेंगे। इसके बाद भी यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 8 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह मेहरा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 14 जुलाई को राज्यभर के तमाम उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों से देहरादून चलो का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम के तहत समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप, आंदोलनकारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जुगरान, सुशीला बलूनी, आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरकिशन भट्ट के नेतृत्व में राज्यपाल आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो 8 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर समिति की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, अनिल जोशी, डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, बाल गोविंद डोभाल, जेएस राणा, मीडिया सेल अध्यक्ष नवीन जोशी आदि मौजूद थे।