फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State agitators upset with felicitation ceremony, threaten boycott

Pauri News: सम्मान समारोह से नाराज हैं राज्य आंदोलनकारी, बहिष्कार की चेतावनी दी

Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
State agitators upset with felicitation ceremony, threaten boycott
पौड़ी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड ने प्रदेश सरकार की ओर से 8 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। समिति की जिलाध्यक्ष लीला ढौंढियाल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी लीला ढौंडियाल ने बताया कि केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता महिमानंद भट्टकोटी के आह्वान पर प्रदेश में आठ नवंबर हो होने वाले सम्मान समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। आरोप लगाया कि सरकार उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव का श्रेय लूटने के लिए नामचीन हस्तियों को बुलाकर वाहवाही लूटने जा रही है। जबकि राज्य निर्माण सेनानियों/ राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को इस कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं है। दिखावे के लिए निमंत्रण पत्र तहसील स्तर से या दूरभाष के माध्यम से अनधिकृत सूचना दी जा रही है। जबकि पिछले लंबे समय से समिति की ओर से उन्हें राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने, शासनादेश के तहत उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देेने, सम्मानजनक पेंशन आदि की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों से सम्मान समारोह के बहिष्कार की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed