{"_id":"69e1e2de67619fa233aeb32d0a6a01f7","slug":"starts-gandeva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़देवा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़देवा का आगाज
कोटद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता गढ़देवा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। जिले की पंद्रह ब्लाक की टीमों ने आर्य कन्या इंटर कालेज में बैंड की धुन पर मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गढ़देवा का बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कबूतर उड़ाकर शुभारंभ किया। कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल को बढ़ावा मिलने से युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बनता जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव ने टीम प्रभारियों को बच्चों की देखरेख के सख्त निर्देश दिए। कहा कि ब्लाक की टीम उनकी जिम्मेदारी है, दूरस्थ गांव से बच्चे उनके भरोसे पर आए हैं। लापरवाही बरतने पर टीम प्रभारी को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बच्चों के लिए उचित व्यवस्था जुटाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
‘गढ़देवा’ का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की गई। जीजीआईसी कोटद्वार की छात्राओं ने मां सरदे तेरी जै हो.. वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद जीआईसी सुखरौ के छात्रों ने पंजाबी लोक नृत्य कर समा बांधा। जीजीआईसी की छात्राओं के गढ़वाली लोग नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों असमी पीहू नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर क्रीड़ा संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी हीरा सिंह नेगी, स्थल संयोजक रविंद्र सिंह रावत, एसएन खंतवाल, जिला क्रीड़ा समन्वयक योगंबर सिंह, धीरेंद्र कंडारी, वीरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत, डबल सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत आदि मौजूद थे।