फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar-Delhi bus service of Uttarakhand Roadways resumes

उत्तराखंड रोडवेज की श्रीनगर-दिल्ली बस सेवा फिर हुई शुरू

Fri, 09 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Srinagar-Delhi bus service of Uttarakhand Roadways resumes
उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के श्रीनगर डिपो से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। फिलहाल दो बस चलाई गई हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए अगले हफ्ते से बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों की मुश्किल दूर हुई है। लोग लंबे समय से बस सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पहले दिन दोनों बसों में दिल्ली की 39 सवारियां रवाना हुई।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज के श्रीनगर डिपो से दिल्ली के लिए तीन बस चलती हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए एक बस सेवा है। कोरोना संक्रमण में तेजी आने की वजह से दिल्ली की बस सेवा नौ मई और चंडीगढ़ की एक मई से बंद हो गई थी। लगभग दो माह बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद श्रीनगर डिपो ने दिल्ली की बस सेवा बहाल कर दी। डिपो के एकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि दिल्ली के लिए सुबह 7, 8 और साढ़े नौ बजे बस चलती है। यह बस दूसरे दिन सुबह लौटती है। इन बसों में दिल्ली की 20 और 19 सवारियां बैैठी। शेष सीटों पर हरिद्वार और ऋषिकेश की सवारियां बैठी। उन्होंने बताया कि लोग लगातार डिपो ऑफिस आकर बस सेवाओं के बारे में पूछ रहे थे। बस सेवा बहाल होने से लोग खुश दिखे। श्रीनगर से दिल्ली का किराया पूर्व की भांति 550 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed