{"_id":"61d5a19aa3c40854995e34a9","slug":"sports-stadium-to-be-named-after-late-general-bipin-rawat-shrinagar-news-drn4008011155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
श्रीकोट खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के वित्तीय सहयोग से श्रीकोट में नवनिर्मित खेल स्टेेडियम का नामकरण दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा। आगामी आठ जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे।
नगर निगम के अंतर्गत जीआईएंडटीआई खेल मैदान के लिए रेलवे प्रोजेक्ट में अधिग्रहण होने से खेल मैदान की कमी खल रही थी। इसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने आरवीएनएल को श्रीकोट में अलकनंदा नदी किनारे राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाने के निर्देश दिए। वर्तमान में यहां लगभग पौने छह करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। स्टेडियम में छह लेन का रेसिंग ट्रैक, फुटबाल मैदान, वॉलीबाल और बास्केटबाल कोर्ट बनाए गए हैं।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को मुख्यमंत्री और वह स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। इसका नामकरण दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर किया जाएगा। लोकार्पण के दिन इसकी विधिवत घोषणा हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, पंकज सती, मानव बिष्ट, अनूप बहुगुणा, विभोर बहुगुणा, दिनेश रुडोला, डॉ. सुधीर जोशी व विकास कुकरेती आदि मौजूद थे।