{"_id":"629395bea8056055de0fef39","slug":"sports-makes-you-physically-and-mentally-healthy-prof-karnataka-pauri-news-drn413111213","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल शारीरिक व मानसिक रुप से बनाता है स्वस्थ: प्रो. कर्नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल शारीरिक व मानसिक रुप से बनाता है स्वस्थ: प्रो. कर्नाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हुए क्रिकेट के मुकाबले में परशुराम दल विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन पर कुलपति प्रो. एके कर्नाटक ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप में स्वस्थ बनाते हैं। समय-समय पर खेलों का आयोजन आवश्यक है।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग के क्रिकेट का फाइनल मुकाबला मैवरिक व परशुराम दल के बीच हुआ, जिसमें परशुराम दल ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। गोला फेंक बालक वर्ग में सूरज व बालिका वर्ग में कनिका अव्वल रहे। चक्का फेंक में तरुण उनियाल व कशिश पंवार ने बाजी मारी। वॉलीबाल में ह्यूरिकैन व परशुराम दल विजेता बना। बैडमिंटन एकल वर्ग में अभिषेक व शालिनी ने जीत हासिल की। युगल बालक वर्ग में अभिषेक व मयंक और बालिका वर्ग में शालिनी व कृतिका की जोड़ी विजेता रही। अरविंद पंवार, एसएस बिष्ट सहित अन्य निर्णायक रहे। डीएसडब्ब्लू प्रो. बीपी नौटियाल ने भी खिलाड़ियों को ऑनलाइन संबोधित किया। इस अवसर सहायक कुलसचिव ई. तेजस भोसले, एडीएसडब्ल्यू डा. गार्गी गोस्वामी, डा. केसी सिंह, डा. मंजू, डा. विजय कुमार, डा. आरएस चौहान, डा. एएस बिष्ट, डा. एमसी पंत, डा. संजीव, डा. दीपक, शिखर, शरणदीप और प्रिंसा आदि मौजूद रहे।