फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sports Mahakumbh: Nyaya Panchayat Dhandri and Bhimli Talli won in Kabaddi

Pauri: खेल महाकुंभ...कबड्डी में न्याय पंचायत ढांडरी और भीमली तल्ली ने मारी बाजी, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

कबड्डी में न्याय पंचायत ढांडरी और भीमली तल्ली  के खिलाडि़यों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बाजी मारी।

विज्ञापन
Sports Mahakumbh: Nyaya Panchayat Dhandri and Bhimli Talli won in Kabaddi
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेल महाकुंभ-2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत ढांडरी व बालिका वर्ग में भीमली तल्ली पहले स्थान पर रहे।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में आयोजित दूसरे दिन के खेलों का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया।

विज्ञापन


शुरुआत अंडर- 14 बालक वर्ग की लंबी कूद से हुई। जिसमें प्रवीण कंडारा ने प्रथम, ऋषभ भीमली तल्ली ने द्वितीय, दीपक रावत ल्वाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सृष्टि ल्वाली ने पहला, बबिता भीमली तल्ली ने दूसरा, चांदनी बाड़ा ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद बालक वर्ग में अमन रावत चरधार ने पहला, पीयूष नैथानी ल्वाली ने दूसरा, वासुदेव ढांडरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लक्ष्मी कंडारा प्रथम, सिया चरधार ने द्वितीय व सृष्टि ल्वाली तृतीय रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक में वेदांश नेगी कंडारा प्रथम, पीयूष ल्वाली द्वितीय और शुभम नेगी भीमली तल्ली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एकता ढांडरी प्रथम, आयत प्रवीन ल्वाली द्वितीय, पायल भीमली तल्ली तृतीय रही। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत ढांडरी प्रथम, ल्वाली द्वितीय व भीमली तल्ली तृतीय रहा। बालिका वर्ग में भीमली तल्ली ने पहला, ल्वाली द्वितीय व कंडारा न्याय पंचायत तृतीय रहा। वालीबॉल बालक वर्ग में ढांडरी ने पहला, कंडारा ने दूसरा व ल्वाली ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में कंडारा प्रथम व ढांडरी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बालिका वर्ग में खुशी नेगी भीमली तल्ली प्रथम,
अंडर -17 बालक 400 मीटर दौड़ में राकेश कुमार ल्वाली प्रथम, सुजल रावत कंडारा द्वितीय, आयुष ढांडरी तृतीय रहा। बालिका वर्ग में सिमरन ल्वाली प्रथम, प्रिया बाड़ा द्वितीय, सारिका भीमली तल्ली तृतीय रही। 800 मीटर बालक वर्ग में अमन रावत भीमली तल्ली प्रथम, आयुष ढांडरी द्वितीय, आदित्य चरधार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी नेगी भीमली तल्ली प्रथम, जानवी नेगी कंडारा द्वितीय, खुशी चरधार तृतीय रही। 1500 मीटर बालक वर्ग में अंकित ल्वाली प्रथम, अनिकेत चरधार द्वितीय, आयुष भीमली तल्ली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी नेगी भीमली तल्ली प्रथम, महक ढांडरी द्वितीय, आंचल ल्वाली तृतीय रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी, शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

3000 हजार मीटर बालक वर्ग में अंकित कंडारी ल्वाली प्रथम व अनिकेत चरधार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग हिमांशी ढांडरी प्रथम व रूपाली कंडारा द्वितीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में भीमली तल्ली ने पहला व ढांडरी ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में ढांडरी प्रथम, बाड़ा द्वितीय व भीमली तल्ली तृतीय रहा। इस मौके पर बीओ पौड़ी नरेश रावत, राजेंद्र सिंह, कमल रावत, जितेंद्र राय, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र नेगी आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed