फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sonika tops high jump; Aryan leads in discus throw.

Pauri News: ऊंची कूद में सोनिका और चक्का फेंक में आर्यन अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sonika tops high jump; Aryan leads in discus throw.
पौड़ी। रांसी स्टेडियम में विभिन्न विद्यालयों की प्रतियोगिता की शुरूआत ऊंची कूद से हुई जिसमें सीनियर बालिका वर्ग में सोनिका प्रथम व सिमरन द्वितीय और अमीषा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में निधि ने पहला, पावनी ने दूसरा और आरुषि ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर में राधिका प्रथम, रितिका द्वितीय व कनिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन

रांसी स्टेडियम में आयोजित चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, उज्ज्वल रावत द्वितीय, विकास तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, मनीषा द्वितीय और इशिका तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में विवेक ने पहला, दीपक ने दूसरा और अंशुल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालिका में श्रेया प्रथम, स्मृति द्वितीय और आरुषि तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका में रश्मि प्रथम व मानवी द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। सब जूनियर बालक में दिव्यांशु ने पहला, प्रिंस रावत ने दूसरा और दीपांशु नेगी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

400 मी. की दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, खुशी द्वितीय व आरती तृतीय रहीं। 1500 मी. में छवि ने पहला, संजना ने दूसरा व अंजलि ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालिका 600 मी. में सोनल प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और कनिष्का तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सचिन प्रथम, शौर्य नेगी द्वितीय व प्रांजल नेगी तृतीय रहे। चार किमी बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में खुशी ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और जाह्नवी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में इशिका प्रथम, अंशिका द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका में रश्मि प्रथम, पिया द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, सचिन द्वितीय और दीपांशु रावत तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में कोमल प्रथम, अनीषा द्वितीय और महक तृतीय रहीं। बालक वर्ग में विवेक ने पहला, सचिन ने दूसरा और रक्षित नेगी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed