फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   son beated mother

एईई बेटे ने मां को बैट से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
son beated mother
जम्मू। नगरोटा इलाके में एक बेटे ने मां बैट से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल दादी को पोते ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर है। महिला के सर पर चोटें आई हैं। आरोपी बेटा सिंचाई विभाग में एईई के पद पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी बेटे को मां के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ मोहन लाल ने बताया कि एईई अजय गुप्ता की पोस्टिंग डोडा में है। अभी कुछ दिन पहले ही उसका तबादला उधमपुर हुआ है। उसकी पत्नी नगरोटा में सैन्य स्कूल में कार्यरत है। सोमवार को वह अपने घर आया हुआ था। यहां पत्नी ने कहा कि उसकी मां उसे तंग करती है। इसी बात पर एईई बेटे ने अपनी मां कांती देवी को बैट से पीटना शुरू कर दिया है। एईई अजय गुप्ता पहले भी कई बार अपनी मां को पीट चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। एक तरफ जहां बेटे ने मां को पीटा, वहीं पोते अतिजेश ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed