{"_id":"67c1ac665c76da76f7017daa","slug":"soman-tops-in-model-exhibition-and-ashish-tops-in-speech-pauri-news-c-51-1-pri1002-108579-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मॉडल प्रदर्शनी में सोमन व भाषण में आशीष अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मॉडल प्रदर्शनी में सोमन व भाषण में आशीष अव्वल
Fri, 28 Feb 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शिक्षाविदों ने सर सीवी रमन के आदर्शों पर चलने किया आह्वान
पौड़ी। बीजीआर कैंपस में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शिक्षाविदों ने छात्रों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आत्मसात करने पर जोर दिया। मॉडल प्रदर्शनी में सोमन नेगी प्रथम, अनुज किमोठी द्वितीय व रिशिका तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में आशीष नौटियाल प्रथम, अनंत बिष्ट द्वितीय व अच्युतम बलोदी तृतीय रहे।
गणित परिषद की पहल पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन परिसर निदेशक व एचओडी गणित प्रो. यूसी गैरोला ने किया। पूर्व परिसर निदेशक व एचओडी रसायन विज्ञान प्रो. पीपी बडोनी ने छात्रों से रूढ़ीवादी सिद्धांतों के बजाए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने जोर दिया। उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एससी गैरोला ने रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला। एचओडी भौतिक विज्ञान प्रो. पीयूष सिंहा ने विज्ञान दिवस व सर सीवी रमन की वैज्ञानिक सोच व विज्ञान के प्रति उनकी रुचि पर विस्तार से जानकारियां दी। इस मौके पर डाॅ. नवीन चंद्र, समीक्षा सहगल, प्रो. अनूप पांडे, डाॅ. सीवी कोटनाला, डाॅ. पूनम बिष्ट, डाॅ. अमन शर्मा, डाॅ. अनिल दत्त, चंद्र प्रकाश नौटियाल, अनिल गैरोला आदि शामिल रहे।