फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Solar plant will be set up in NIT Uttarakhand: Prof. Awasthi

एनआईटी उत्तराखंड में लगेगा सोलर प्लांट : प्रो. अवस्थी

Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सौर ऊर्जा एवं उसके अनुप्रयोग पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।प्रो. अवस्थी ने कहा कि उन्होंने संस्थान के परिसर में एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Solar plant will be set up in NIT Uttarakhand: Prof. Awasthi

विस्तार

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सौर ऊर्जा एवं उसके अनुप्रयोग पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड नई दिल्ली के प्रबंधक पदम नारायण ने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा के साधन धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। साथ ही इनके अधिक उपयोग से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रो. अवस्थी ने कहा कि उन्होंने संस्थान के परिसर में एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्य वक्ता पदम नारायण ने बताया कि भविष्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने और भारत में ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण विकल्प है। डॉ. प्रकाश द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed