फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sneha first in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम

Fri, 04 Mar 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sneha first in speech competition
श्रीनगर जीजीआईसी में महिला दिवस के मौके पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे? - फोटो : SHRINAGAR
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की पहल पर खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकास खंड खिर्सू के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाषण, पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं मेें प्रतिभाग किया। वर्तमान बालिका शिक्षा में चुनौतियां एवं संभावना विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज की स्नेहा पहले स्थान पर रही। वे 8 मार्च को डायट चंडीगांव पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईसी की प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार ने किया।
विज्ञापन

जीजीआईसी श्रीनगर में शुक्रवार को बालिका शिक्षा में असमानता, लिंग भेद, स्वच्छ बालिका-स्वस्थ बालिका और बालिका शिक्षा में चुनौतियां व संभावनाएं विषय पर प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इसमें प्राथमिक वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता में (बालिका शिक्षा में असमानता) में सारिका रावत, (स्वच्छ बालिका-स्वस्थ बालिका) में एकता रावत, (लिंग भेद) में अंजलि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता (स्वच्छ बालिका-स्वस्थ बालिका) में योगिता, (बालिका शिक्षा में असमानता) में स्नेहा, ( लिंग भेद) में स्वाति का पहला स्थान रहा। प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में डांग संकुल की सोफिया अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता (बालिका शिक्षा में असमानता) में मोनिका और (लिंगभेद) में मानसी ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर स्तर की पोस्टर प्रतियोगिता (बालिका शिक्षा में असमानता) में वैष्णवी, (लिंगभेद) में अनिता और ( स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका) रितिका पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर की निबंध प्रतियोगिता ( बालिका शिक्षा में असमानता) में प्रिंसी रावत, ( लिंगभेद) में वंदिता और (स्वच्छ बालिका-स्वस्थ बालिका) में स्नेहा का प्रथम स्थान रहा। सीनियर वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता (स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका) में चांदनी पहले स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता (बालिका शिक्षा में असमानता) में शीतल, (लिंगभेद) में शिवानी और (स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका) में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता (बालिका शिक्षा में असमानता) में प्रियंका रावत, (लिंगभेद) में स्वाति गोदियाल (स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका) में दीपाली का पहला स्थान रहा। आयोजन की अध्यक्षता बीआरसी समन्वयक मुकेश काला और संचालन महेश गिरि और विपिन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed