फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Smart class will start soon in Navodaya Vidyalaya: DM

नवोदय विद्यालय में जल्द शुरू होगी स्मार्ट क्लास : डीएम

Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू होगी।बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण के सभागार में विद्यालय के प्रबंधन समिति व सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई।डीएम ने विद्यालय के किचन का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Smart class will start soon in Navodaya Vidyalaya: DM

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू होगी। डीएम ने कहा कि नवोदय विद्यालय में स्मार्ट क्लास जल्द शुरू हो जाएगी। प्राचार्य को स्मार्ट क्लास के संचालन में आवश्यक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण के सभागार में विद्यालय के प्रबंधन समिति व सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। डीएम ने विद्यालय के समस्त अवशेष कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। डीएम ने विद्यालय के किचन का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को तैयार भोजन की गुणवत्ता भी परखी। विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यदायी संस्था मंडी विपणन बोर्ड को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर एसडीएम सतपुली संदीप कुमार, सीईओ डा. आनंद भारद्वाज, प्राचार्य डा. योगेंद्र पाल, उप प्राचार्य डा. जेपी बलोदी, ईई लोनिवि पीएस बिष्ट, डीएसओ केएस कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed