{"_id":"66f4087725fc606adf0ef868","slug":"six-candidates-filed-nomination-in-bgr-campus-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-106243-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बीजीआर परिसर में छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बीजीआर परिसर में छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि के पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के पद पर तीन नामांकन हुए। एबीवीपी से अध्यक्ष, यूआर सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच शुरु हो गई है। परिसर की निर्वाचन टीम बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करेगी।
बुधवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन में आखिरी दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यहां छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी छात्र संगठन की प्रत्याशी अभिरुचि नौटियाल, विवि प्रतिनिधि पद प्रत्याशी अभिषेक जुगरान, कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी तुषार पुंडीर ने नामांकन दाखिल किया।
कार्यकारिणी सदस्य के पद पर एबीवीपी से सीमा व सोनिया कुमार के साथ ही आराधना आर्य ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पियूष सिंहा ने बताया कि छात्रसंघ में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कुल 14 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बताया 30 सितंबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी। प्रो. सिन्हा ने बताया कि एक अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान, 1:30 बजे से मतगणना और मतगणना पूर्ण होने पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. गौतम कुमार, डॉ. विपुल कुमार नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। पर्यवेक्षक प्रो. प्रभाकर बडोनी व प्रो. एमएस बिष्ट ने नामांकन प्रक्रिया की निगरानी की।