फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sita Circuit Yatra will be organised on November 1 and 2

Pauri News: एक और दो नवंबर को निकाली जाएगी सीता परिपथ यात्रा

Thu, 30 Oct 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sita Circuit Yatra will be organised on November 1 and 2
पौड़ी। विकासखंड कोट के फलस्वाड़ीसैंण सीतामाता समाधि स्थल और देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए सीता माता परिपथ समिति एक व दो नवंबर को परिपथ यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल व संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि रामायण काल से जुड़े फलस्वाड़ी गांव स्थित सीतामाता समाधि स्थल, देवप्रयाग श्री रघुनाथ मंदिर, देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर समूह, कोट महादेव व वाल्मीकि आश्रम कोटसाड़ा को विकसित करने के लिए यात्रा की जा रही है। इस साल तीसरी बार यात्रा की जा रही है। एक नवंबर को ढोल धमाऊ के साथ वैद्यगांव से परिपथ यात्रा प्रस्थान कर सल्डा गांव में सीता मां के दर्शन करेगी। इसी दिन यात्रा देवप्रयाग संगम तट पर पूजा अर्चना, रघुनाथ मंदिर दर्शन, रामचरण पादुका पूजन होगा। यह यात्रा बाह बाजार से होते हुए कोठी बैंड विदाकोटी के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान विदाकोटी गोविंद मंदिर में यात्रा का आगमन स्वागत, पूजा दर्शन, कुलासू गांव में यात्रा आगमन, सीतासैंण मुछियाली गांव सीता मंदिर में पूजा दर्शन करेगी। इसके बाद यात्रा खोलाचौंरी, डांडापानी, कठूड़, नवन होते हुए लक्ष्मण मंदिर देवल गांव के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन वैद्यगांव में इगास पर्व पर भैला मंडाण आयोजित किया जाएगा। दो नवंबर को वैद्य गांव से यात्रा प्रस्थान कर कोटसाड़ा गांव वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद फलस्वाड़ी गांव में सीतामाता समाधिस्थल में शिला रूप में सीता माता के दर्शन कर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन


-----------
राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed