फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SIT explored documents of illegal appointments in Ghurdauri College

एसआईटी ने खंगाले घुड़दौड़ी कालेज में अवैध नियुक्तियों के दस्तावेज

Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
SIT explored documents of illegal appointments in Ghurdauri College
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में एसआईटी की टीम ने अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज खंगाले। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम ने संस्थान ने दो दिनों तक डेरा डाले रखा। इस दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे, जिन्हें टीम ने सीलबंद कर लिया है।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में एसआईटी टीम के सदस्य सीओ सदर पीएल टम्टा, एसएसआई महेश रावत व तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. आरपी गुप्ता ने छापा मारा। टीम ने दो दिनों तक संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज खंगाले। संस्थान में वर्ष 2018-19 में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां हुईं, जिसको लेकर संस्थान के निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार पर अवैध तरीके से नियुक्तियों के आरोप लगाए गए। साथ ही उनकी कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्ति पर सवाल भी उठाए गए। मामले में विभिन्न संगठनों के साथ ही संस्थान के कर्मचारी संगठन ने लगातार आंदोलन किया और शासन ने कुलसचिव संदीप कुमार को 20 सितंबर 2021 को निलंबित कर दिया था। स्क्रीनिंग कमेटी, सिलेक्शन कमेटी से जुड़े दस्तावेज गायब होने पर उनके खिलाफ कार्यवाहक कुलसचिव डा. संजीव नैथानी ने 30 अक्तूबर 2021 को पौड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शासन ने 29 नवंबर 2021 को मामले में एसआईटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी पौड़ी को सौंपी गई। एसआईटी को पहले अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार की जांच करनी थी, लेकिन बाद में एसआईटी को कुलसचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच भी सौंप दी गई। एसआईटी टीम के अध्यक्ष व एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि टीम ने अवैध नियुक्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर सीलबंद कर दिए हैं। मामले में अभी भी कई दस्तावेज लापता है, जिसको लेकर संस्थान प्रशासन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed