फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Simran became champion in Khel Mahakumbh

खेल महाकुंभ में सिमरन बनी चैंपियन

Wed, 27 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Simran became champion in Khel Mahakumbh
विकास खंड पौड़ी की न्याय पंचायत ढांडरी के खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता में राउमावि बैंग्वाड़ी की सिमरन चैंपियन बनीं। सिमरन ने 400 मीटर दौड़, लंबीकूद व ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाया। चक्का फेंक व 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। महाकुंभ के अंडर-14 आयु वर्ग में 72 बालक व 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैसमोटर इंटर कॉलेज पौड़ी के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल ने किया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नगर क्षेत्र के शौर्य रौथाण प्रथम, अश्विन रौथाण द्वितीय व तिमली के लक्की तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बैंग्वाड़ी की ज्योति प्रथम, मीनीक्षा द्वितीय व एमआईसी की प्रिया रावत तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में शौर्य रौथाण प्रथम, अश्विन रौथाण द्वितीय व आयुष नेगी तिमली, बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, संध्या द्वितीय व सृष्टि तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

800 मीटर बालक वर्ग में वंशम रावत प्रथम, समीर द्वितीय, आर्यन चंदोला तृतीय और बालिका वर्ग में कनक प्रथम, कनिष्ठा द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, सिमरन द्वितीय, बिंदिया तृतीय और बालक वर्ग में वंशम रावत प्रथम, सिद्धांत द्वितीय व दिव्यांशु तृतीय रहा। लंबीकूद बालक वर्ग में साहिल प्रथम, गोपाल द्वितीय व प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, सौम्य द्वितीय व अंजलि ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, संध्या द्वितीय, सृष्टि तृतीय और बालक वर्ग में शौर्य रौथाण प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में आयुष प्रथम, आकाश द्वितीय व आर्यन चंदोला तृतीय व बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, नीतू द्वितीय व भूमिका तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में साहिल प्रथम, वंशम द्वितीय, आयुष नेगी तृतीय के साथ बालिका वर्ग में नीलम रावत प्रथम, सिमरन द्वितीय व श्रुति ने तृतीय स्थान पाया। भाला फेंक बालक वर्ग में साहिल पहले, आर्यन दूसरे, संदीप तीसरे और श्रुति ने पहला, संध्या ने दूसरा व नीतू ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी बालिका वर्ग में ढांढरी प्रथम, बैंग्वाड़ी द्वितीय व एमआईसी तृतीय रहा। खो-खो बालक वर्ग में तिमली प्रथम, गडोली द्वितीय व एमईगिल स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में ढांडरी प्रथम, गडोली द्वितीय व पौड़ी तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संयोजन राउमावि बैंग्वाड़ी के प्रधानाचार्य डीडी थपलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed