फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shri Ram set out on horseback.

Pauri News: घोड़े पर सवार होकर निकले श्रीराम

Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram set out on horseback.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता विवाह का मंचन किया गया। इससे पहले भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई राम बरात नगर के मुख्य मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। इस बार राम बरात में श्रीराम घोड़े पर सवार होकर निकले। झांकी की जिम्मेदारी हिमांशु अग्रवाल को सौंपी गई थी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया। मंचन के दौरान सीता विवाह की सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया। सीता और राजा जनक के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सीता के विदाई प्रसंग में ‘ऐ पिताजी, तुम्हारी दुलारी सिया आज रो-रोकर तुमसे जुदा हो रही है’ और राजा जनक के ‘आ मिल लो गले से ऐ प्यारी सिया’ जैसे गानों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, विजय रावल, संजय गुप्ता, बुद्धिबल्लभ उनियाल, हरिप्रसाद उनियाल, वीरेंद्र रतूड़ी और अरुण बडोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed