फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shri Ram administered the oath of voting to Ravana

श्रीराम ने रावण को दिलाई मतदान की शपथ

Wed, 13 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram administered the oath of voting to Ravana
पौड़ी में रामलीला मंचन के बीच में लंकापति रावण सहित अन्य को मतदान की शपथ दिलाते श्रीराम। - फोटो : PAURI
पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन में मंगलवार रात दर्शक एक रोमांचक दृश्य के साक्षी बने। यहां मंचन के बीच भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अलावा श्रीराम ने मंच से डीएम विजय कुमार जोगदंडे सहित मौजूद समस्त रामलीला के कलाकारों, दर्शकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प पत्र श्रीराम की थामी मटकी में डाले।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी की रामलीला में छठे दिन के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने किया। उन्होंने कहा कि हमेें श्रीराम के आदर्शों पर चलते मताधिकार का संकल्प लेना है। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवा अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। इस दौरान श्रीराम के पात्र गौरव गैरोला ने लंकापति रावण के पात्र जगत किशोर बड़थ्वाल, डीएम डा. जोगदंडे, रामलीला समिति के अध्यक्ष उमा चरण बड़थ्वाल, दिव्यांग कांता प्रसाद सहित मौजूद समस्त दर्शकों, कलाकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। सभी ने श्रीराम की थामी मटकी में अपने-अपने संकल्प पत्र जमा किए। रामलीला में वन में माता सीता को प्यास लगना, अत्री मुनि आश्रम, पंचवटी में सुपर्णखा अंग-भंग, रावण-सूर्पणखा संवाद, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण, सबरी की कुटिया में भगवान राम का आगमन और नवदा भक्ति का ज्ञान देना तक का भावपूर्ण मंचन हुआ। शबरी के पात्र के लिए काजल के अभिनय व सोनम गैरोला के पार्श्व गायन को दर्शकों की खूब सराहना मिली। सूर्पणखा की पात्र मानवी ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शकों की खूब ताली बटोरी। अत्री मुनि गोपाल नेगी, सुपर्णखा मानवी, खर शुभम, दूषण प्रज्जवल, नर्तकी जयश्री, मारीच अमर चिटकारिया, जटायु की भूमिका दिव्यांशु ने निभाई। मंच निर्देशन हिमांशु चौहान, दृश्य संयोजन विक्रम गुसाईं ,अद्वैत बहुगुणा व संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक गौरी शंकर थपलियाल, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, डीपीआरओ एमएम खान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, बील्ओ सावेद आलम, जेपी पैचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed