फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shooter Joy hukil reached with companion to kill maneater leopard

आदमखोर गुलदार को मारने जॉय हुकिल समेत दो शिकारी पहुंचे

Wed, 25 Nov 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 25 Nov 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में आतंक और दहशत के पर्याय बने आदमखोर गुलदार को मार गिराने के लिए वन विभाग के शिकारी जॉय हुकिल और उनके सहयोगी शिकारी दयाल सिंह क्षेत्र में पहुंच गए हैं। उधर, क्षेत्र में गुलदार के हमले को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने डेरा डाल दिया है और दिन रात पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। मंगलवार रात आदमखोर गुलदार बच्ची के शव के पास नहीं फटका।

विज्ञापन

 
यमकेश्वर में दो बच्चों को अपना शिकार बनाने वाले गुलदार के नरभक्षी घोषित ही उसे मारने के लिए वन विभाग के पैनल शूटर मंगलवार रात आठ बजे धारकोट पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल और आसपास के इलाके का मुआयना करने के बाद पहले दिन बच्ची के शव को घटनास्थल पर रखकर उसे गोली मारने की योजना बनाई थी, लेकिन गुलदार घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। बुधवार को परिजन बच्ची का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन


एसडीओ एमके बहुखंडी और जेएस रावत की अगुवाई में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम क्षेत्र में जमी हुई है। रेंजर रमेश भारती, वन दरोगा महिपाल सिंह समेत डिवीजन की दूसरी रेंजों से यहां पहुंचे कर्मचारी दिन-रात पेट्रोलिंग कर रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि गढ़ाकोट पर मचान बनाकर दिन-रात आदमखोर गुलदार की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिकारियों के अनुसार आदमखोर क्षेत्र के जंगलों में ही घूम रहा है। क्षेत्रवासियों को शाम और रात के वक्त घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वह कभी भी और कहीं भी घात लगाकर हमला कर सकता है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग उसके हमले का शिकार बन सकते हैं। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन विभाग मुस्तैद होकर पेट्रोलिंग कर रहा है।


ग्राम प्रधान धारकोट जगमोहन सिंह, ग्राम प्रधान रामजीवाला सुभाष चंद्र शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीवाला गजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, देव सिह,चंद्रेश्वरी देवी, कमला देवी, सरोज देवी, कृष्णा देवी आदि का कहना है कि गुलदार के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। सूरज ढलने से पहले ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed