फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shaurya, Akhilesh and Diya's projects remained top

Pauri News: शौर्य, अखिलेश व दीया के प्रोजेक्ट रहे अव्वल

Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shaurya, Akhilesh and Diya's projects remained top
पौड़ी। बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कॉमर्स ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी, गैर तकनीकी, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग में छात्राें ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कॉमर्स ट्रेड फेयर में छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग में शौर्य, जूनियर वर्ग में अखिलेश व दीया के ग्रुप के प्रोजेक्ट सबसे बेस्ट रहे।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि व जागरूकता पैदा करने में अहम योगदान देते हैं। कॉमर्स से जुड़े आयोजन छात्रों में अर्थ जगत की गतिविधियों को बारीकी से समझने का बेहतर मौका देते हैं। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को लगातार बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कक्षा 1 से 5 वर्ग में सामुदायिक सहायक वर्ग में कक्षा एक के शौर्य, आंतरिक अंग में कक्षा दो की श्रीयांशी लिंगवाल, फेफडे में कक्षा तीन के समेंदु जोशी, भूकंप डिटेक्टर में कक्षा चार के अनुज रावत व पर्यावरण बचाओ में कक्षा पांच के देविशा का प्रोजेक्ट बेस्ट रहा। कक्षा 6 से 8 वर्ग में टच फ्री ट्रेल में अखिलेश और बैलेंस रस में दीया मलासी के ग्रुप ने पहला, हिट द फिश आई गेम में अभिषेक व ग्रुप ने दूसरा और एक्वासेंस में अभिनव व ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग तकनीकी वर्ग के वनाग्निरोध में मानसी पंत व ग्रुप, मनोरंजन के साथ सीखें में आदित्य व ग्रुप, हाइब्रिड मासो स्ट्रेनर में शिखर ध्यानी व ग्रुप और आर्किटेक्चरल बॉट में रुद्र प्रताप व ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। गैर तकनीकी वर्ग के दुर्घटना चेतावनी प्रणाली में किरण प्रथम, स्मार्ट विलेज में ज्योति व ग्रुप द्वितीय व डीएनए पैकेजिंग में प्राची व ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया। कॉमर्स ट्रेड फेयर में कक्षा 12वीं का मन्नत पहले, आयुष चमोली दूसरे व अमन रावत तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 11वीं में शौर्य वर्मा प्रथम, वैदेही द्वितीय व आरिफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हरीश जोशी, संगीता कुकरेती, ललित मोहन, अंकित नेगी, दीक्षा, रिचा पटवाल, डिंपल किंगर, पूरण रावत निर्णायक रहे। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा, वीर सिंह भंडारी, गोपाल मंमगाई, भारत रावत, मुकुल शर्मा और पीएस पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed