फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shardanath Ghat will be made from three and a half crore

शारदानाथ घाट निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर जताई खुशी

Tue, 12 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Shardanath Ghat will be made from three and a half crore
अलकनंदा नदी किनारे शारदानाथ स्नान घाट के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख 45 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से शारदानाथ स्नान घाट निर्माण की मांग कर रहे थे। यह घाट अन्य घाटों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। इस घाट पर अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने और स्नान के लिए पहुंचते हैं। यहां पर नियमित गंगा आरती भी की जाती है। स्नान घाट के निर्माण के बाद इसके महत्व में वृद्धि होगी। साथ ही नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर को मिली इस सौंगात पर भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, शशि जुयाल, अनीता बुडाकोटी, अंजना डोभाल, विनय घिल्डियाल ने आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed