{"_id":"6acb8e6d4ac49020da04168a","slug":"shailaputri-worshipped-at-shaktipeeths-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127344-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शक्तिपीठों में हुई शैलपुत्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शक्तिपीठों में हुई शैलपुत्री की पूजा
Sun, 11 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर भागवत पुराण भी हुआ, भक्तों ने कलश यात्रा भी निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। सिद्धपीठ चंद्रवदनी सहित क्षेत्र की शक्ति पीठों पर शारदीय नवरात्र की शुरुआत माता शैलपुत्री के पूजन से हुई। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर, तुंणगी में पहली बार आयोजित देवी भागवत पुराण के मौके पर महिलाओं ने संगम से नंगे पांव मंगल कलश यात्रा निकाली। गंगा स्नान के लिए संगम पर निशानों और देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सिद्धपीठ चंद्रबदनी में मुख्य पुजारी पं शिव प्रसाद भट्ट, शशिभूषण भट्ट, पुरोहित आचार्य विनय सेमल्टी मंदिर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट व प्रबंधक आनंद भट्ट ने देवी मंत्रों के साथ हरियाली बोई। लोक वादक शक्ति दास, रमेश दास ने जागर से नौरता मंडाण की शुरुआत की। श्री चन्द्रबदनी मंदिर में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण की शुरुआत पर पुजार गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। देवप्रयाग तीर्थ स्थित भुवनेश्वरी देवी, माता मंगला सहित चाका क्षेत्र में करणादेवी, भरपूर में चमराड़ा देवी आदि में भी घट स्थापना के साथ नवरात्रि पूजन किया गया।
धारी देवी मंदिर में सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्रीनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन के लिए मंदिर के हाईवे स्थित प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह की आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर तक करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि मंदिर में दोपहर तक करीब सात हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। शाम की आरती तक यह संख्या और बढ़ी। मंदिर में पहले दिन जय हो छात्र संगठन के शिवांश डोभाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। गढ़वाल छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी, आयुष हिमालय, अंकित रावत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। दूसरी ओर शारदीय नवरात्र को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। खरीदारी करने पहुंचीं अंशिका ने बताया कि शादी के बाद उनकी यह पहली शारदीय नवरात्र है। ऐसे में वह मां की चौकी सजाने और मां के शृंगार के लिए सामान की खरीदारी करने आई हैं। संवाद