फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Selfie with School campaign will open the poll of the government

सरकार की पोल खोलेगा ‘सेल्फी विद स्कूल’ अभियान

Fri, 08 Jan 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Selfie with School campaign will open the poll of the government
पौड़ी में पत्रकारो से वार्ता करते आप के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी। - फोटो : PAURI
आम आदमी पार्टी पौड़ी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल के मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार पर पूर्ण रुप से विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों की जर्जर स्थिति की पोल अब जनता सेल्फी विद स्कूल अभियान से खोलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में आप के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर नेगी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कह रहे हैं कि उत्तराखंड के विद्यालयों की स्थिति दिल्ली के सरकारी विद्यालयों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि आप ने प्रदेश में स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकार को आईना दिखाने के लिए सेल्फी विद स्कूल अभियान शुरू किया है। 8, 9 व 10 जनवरी को जनता अपने आसपास के विद्यालय के साथ सेल्फी फोटो व वीडियो भेजकर स्कूल की स्थिति सामने रखेगी। जिसके लिए पार्टी ने 8800026100 मो. नंबर जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने यूकेडी की ओर से बिजली-पानी मुफ्त किए जाने के वायदे पर कहा कि यूकेडी सत्ता सुख में जन मुद्दों को भूल जाती है। इसलिए विगत 20 वर्षों में जनता ने उन्हें नकार दिया है। आप ही प्रदेश ही प्रदेश में सबसे मजबूत तीसरा विकल्प बनकर उभरी है। पौड़ी विधायक पर लगे कमीशनखोरी के आरोपों पर नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। उन्होंने विधायक से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग भी की। युवाओं को आप से टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी अधिक से अधिक युवाओ को मौका देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, दिग्पाल सिंह व विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed