फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seek report of damage to school buildings due to rain

बारिश से स्कूली भवनों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी

Fri, 22 Oct 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Seek report of damage to school buildings due to rain
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने मंडल के समस्त विद्यालयों में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मंडल के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक बिष्ट ने कहा कि 17 व 18 अक्तूबर को प्रदेश भर में भारी बारिश हुई थी। उसमें विद्यालयों के भवनों, परिसर, पुश्तों को नुकसान की सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं। विद्यालयों में जलभराव, छत के जर्जर होने, पुश्ता ढहने या विद्यालय को किसी भी प्रकार का बारिश में नुकसान पहुंचा है, तो उसकी विस्तृत रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को भेजें। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी व शिक्षा निदेशालय को दो दिनों के भीतर नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed