फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Second preference list for entry into BSc

बीएससी में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी

Tue, 12 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Second preference list for entry into BSc
हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी कर दी है। चयनित छात्र-छात्राओं को 19 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। गढ़वाल विवि के बीएससी प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सतीश चंद्र सती ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय वरीयता सूची गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। गणित संवर्ग में द्वितीय कट ऑफ मेरिट 82.6 प्रतिशत एवं बायो संवर्ग में 79.4 प्रतिशत रही। डॉ. सती ने बताया कि दोनों संवर्गों में 298 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। चयनित छात्र-छात्राएं 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत फीस जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा न होने पर प्रवेश निरस्त माना जाएगा। बीएससी में प्रवेश के लिए तृतीय वरीयता सूची 20 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed