{"_id":"610fd8d48ebc3e76ff665e24","slug":"sdm-inspected-the-disaster-affected-area-shrinagar-news-drn3868838193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर एसडीएम कीर्तिनगर ने कार्यदायी एजेंसी को 11 सितंबर तक निर्माण कार्याें को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और समय पर काम पूर्ण न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पालिका क्षेत्र के शांता नदी में 11 मई को आई आपदा से नगर में 10 दुकानों सहित आईटीआई भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही नगर की पेयजल व्यवस्था, पैदल मार्ग, सीवेज लाइन सहित कई परिसंपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद कार्यदायी एजेंसी नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शनिवार देर शाम एसडीएम अजयवीर सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को मजदूरों की संख्या बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 11 सितंबर तक मलबा निस्तारण समेत सभी निर्माण कार्यों को पूरा करें। एसडीएम ने कार्यदायी एजेंसी को एसटीपी की क्षतिग्रस्त लाइन को सही करने, पुलिया और रास्तों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज, महेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी बीएल बिष्ट व क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।