{"_id":"d4353ecfc88a4fc6096b9164f948eee4","slug":"sawine-fulu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज के खून का नमूना भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज के खून का नमूना भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध महिला मरीज उपचार के लिए पहुंची। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने महिला के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने से इनकार किया है, लेकिन महिला के बलगम आदि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं देवप्रयाग में चिकित्सकों की टीम ने स्वाइन फ्लू की वजह से मृत महिला के बच्चों के स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बेस अस्पताल के मेडिसिन विभाग में अस्पताल के निकट रहने वाली एक महिला स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची।
महिला में जुकाम बुखार के लक्षण थे। महिला के परिजनों ने मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. केएस बुटोला से परीक्षण करवाने का अनुरोध किया।
डा. बुटोला ने बताया कि सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के लक्षण लगभग समान होते हैं।
फिलहाल इसे स्वाइन फ्लू कहना जल्दबाजी होगा। परिजनों के अनुरोध पर महिला के बलगम आदि के नमूनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है।
वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन ने महिला के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में दवाइयां नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन