फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Satyagraha of Garhwal University employees will start from eleven

ग्यारह से गढ़वाल विवि के कर्मचारियों का सत्याग्रह होगा शुरू

Fri, 08 Jul 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha of Garhwal University employees will start from eleven
10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से खफा एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारी 11 जुलाई से सत्याग्रह करेंगे। पहले चरण में कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन और अनशन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

विवि में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन कर्मियों को रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति तिथि से समायोजन करने, समायोजन पूर्ण न होने तक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की किसी भी पद की विज्ञप्ति प्रकाशित न करने, कोर्ट में विचाराधीन मामलों को छोड़कर अन्य सभी वर्ग के कर्मचारियों व एमटीएस से लेकर अनुभागीय अधिकारी के पदों को आंतरिक पदोन्नति से भरने, रेशनलाइजेशन कमेटी के पुन: गठन के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजने, मृतक आश्रितों को समायोजन होने तक आउटसोर्सिंग में नियुक्ति, समय पर वेतन भुगतान, केंद्रीय विवि के अधीन एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने आदि की मांग करते हुए गढ़वाल विवि कर्मचारी संघर्ष समिति ने विगत नौ जून को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा था। समिति ने मांगों के लिए कार्रवाई के लिए विवि को एक माह का समय दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण और महासचिव सुनील रावत ने कुलसचिव को पुन: ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रोष जताया कि एक माह की अवधि में विवि की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इस वजह से अब सत्याग्रह आंदोलन होंगे। बताया कि 11 जुलाई से प्रथम चरण में कर्मचारी विरोधस्वरूप काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि आंदोलन के दौरान न तो विवि बंद किया जाएगा और ना ही विवि के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed