{"_id":"5eff60938ebc3e42fe276bf2","slug":"sanskrit-education-board-examination-will-start-from-20-pauri-news-drn348905457","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से जुलाई शुरु होगी संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से जुलाई शुरु होगी संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में 20 जुलाई से बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। संस्कृत शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक केंद्र में थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की है। साथ ही केंद्र को पेपर से पहले सैनिटाइज किया जाएगा।
प्रदेश में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 59 केंद्र बनाए हैं। इनमें 47 परीक्षा केंद्र गढ़वाल मंडल व 12 केंद्र कुमाऊं मंडल के शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कुल 1784 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) के 957 और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) के 827 परीक्षार्थी शामिल हैं। सहायक निदेशक गढ़वाल मंडल संस्कृत शिक्षा डॉ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि 20 से 23 जुलाई को पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक केंद्र में थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। डॉ. वाजश्रवा ने बताया कि परीक्षा में शारीरिक दूरी का पूरा पालन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मास्क व सैनिटाइज भी प्रदान किए जाएंगे।