{"_id":"6783f677879ab1163003792a","slug":"sanskrit-competitions-will-be-held-on-18-19-in-shri-raghunath-kirti-complex-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-592894-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में 18 -19 को होगी संस्कृत स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में 18 -19 को होगी संस्कृत स्पर्धाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन 18 व 19 जनवरी को होगा। इसमें उत्तराखंड के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्र भाग लेगे।
परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि साहित्य विद्या शाखा के प्राध्यापक डॉ शैलेन्द्र नारायण कोटियाल कार्यक्रम संयोजक व डॉ सोमेश बहुगुणा सहसंयोजक होंगे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्रों के संरक्षण व संस्कृत संवर्धन के लिए राज्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तर पर चयनित छात्र छात्राओ को अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय भाषण, भगवद्गीता कंठ पाठ, धातुरूप कंठ पाठ, शास्त्र शलाका, शास्त्र स्फूर्ति स्पर्धा आदि शामिल हैं। इनमें भाग लेने के लिए उत्तराखंड के 135 शिक्षण संस्थाओं को पत्र भेजे गए हैं।