फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sanjivani, Anamika, Anshika and Chirag topped in various competitions.

Pauri News: विभिन्न प्रतियोगिताओं में संजीवनी, अनामिका, अंशिका व चिराग अव्वल

Mon, 07 Oct 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sanjivani, Anamika, Anshika and Chirag topped in various competitions.

विज्ञापन
पौड़ी। वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह का समापन हो गया है। वन विशेषज्ञों ने लोगों को वन्यजीवों का पृथ्वी व मानव जीवन पर महत्व बताया गया। इस मौके पर वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कंडोलिया के थीमपार्क में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने लोगों को वन्य जीवों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। कहा कि गुलदार व भालू लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बावजूद इसके वह पर्यावरण व प्रकृति के साथ ही मनुष्यों के लिए अहम हैं। उन्हाेंने वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण सभी लोगों की जिम्मेदारी बताया।



प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी स्वप्निल अनिरुद्ध ने मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के वैज्ञानिक सुझाव दिए। कहा कि प्रकृति में मनुष्यों के साथ ही जंगली जानवरों का बराबर हिस्सा है। लिहाजा सभी लोगों को उनके परिवेश में जाने से बचना चाहिए। कहा कि मानवीय हस्तक्षेप के चलते वन्यजीवों का पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है। जिसे सुधारना भी मनुष्य की जिम्मेदारी है। उन्हाेंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लोगों आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विभाग की ओर से वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण पर निबंध, चित्रकला व नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। चित्रकला जूनियर वर्ग में संजीवनी गुंसाई, निबंध सीनियर वर्ग में अनामिका नेगी व जूनियर वर्ग में अंशिका नेगी, चित्रकला में चिराग गुप्ता व नुक्कड़ नाटक जीआईसी ग्वालखुड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed