फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sanitized vehicles at Pauri bus stand

पौड़ी बस अड्डे पर वाहनों को सेनिटाइज किया

Wed, 18 Mar 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sanitized vehicles at Pauri bus stand
नगर पालिका पौड़ी प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन को सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं पालिका कर्मियों ने क्षेत्र के होटलों में पर्यावरण मित्रों को मास्क, दस्ताने व सेनेटाइजर बांटे। पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सड़क मार्गों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ नगर में कीटनाशक का भी छिड़काव किया गया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रभावी कदम उठाए हैं। ईओ प्रदीप बिष्ट ने कहा कि नगर में प्रतिदिन कीटनाशक छिड़काव, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
पौड़ी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया। पौड़ी में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से कोरोना के प्रति जागरूक किया और नशा व धूम्रपान निषेध का संदेश दिया।
विज्ञापन

गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने एजेंसी चौक पौड़ी में विभिन्न विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कलाकारों ने कोरोना के प्रति हास्य व्यंग से लोगों को सावधान किया कि बाहर से आने वाले लोगों से दूरी बनाएं रखें। इसके अलावा खिर्सू, नैनीडांडा, पाबौ व थलीसैंण के विभिन्न स्थानों पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला सामाजिक कार्यकर्ता तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ शईम अहमद, अध्यक्ष गढ़कला सांस्कृतिक संस्था त्रिभुवन उनियाल, प्रेम बल्लभ पंत, संदीप छिलबट, हर्षपति रयाल और अनूप मयूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed