{"_id":"67f15f56e4298d5c1602e421","slug":"sandeep-and-mamta-proved-to-be-the-winner-in-the-fist-fight-pauri-news-c-5-1-gkp1010-657756-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पंजा लड़ाई में संदीप व ममता का हाथ सब पर पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पंजा लड़ाई में संदीप व ममता का हाथ सब पर पड़ा भारी
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन, कैरम व हैंड रेस्लिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इंडोर खेल प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित खेलों के बैटमिंटन में गौरव रावत व सिया, कैरम में रविंद्र व प्रीति, जबकि हैंड रेस्लिंग में संदीप व ममता ने बाजी मारी।
महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने किया। उन्होंने पठन पाठन के साथ साथ खेलों को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कहा कि मोबाइल पर समय बिताने के बजाय युवाओं को खेल कौशल की विधाओं को तराशना चाहिए। इस मौके पर हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गौरव रावत प्रथम व शुभांशु नेगी द्वितीय रहे। महिला वर्ग में सिया ने पहला व करीना ने दूसरा स्थान पाया। कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रविंद्र सिंह प्रथम व महेंद्र कुमार द्वितीय रहे। महिला वर्ग में प्रीति ने पहला व गीता ने दूसरा स्थान हासिल किया।
हैंड रेस्लिंग (पंजा लड़ाई) पुरुष वर्ग में संदीप सिंह ने पहला व सुमित सिंह ने दूसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में ममता प्रथम व आंचल द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. विक्रम रौतेला, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. विवेक रावत और बलबीर सिंह आदि निर्णायक रहे।