फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Said farewell to the couples by giving shriphal and blessings

श्रीफल और आशीर्वाद देकर दंपतियों को किया विदा

Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Said farewell to the couples by giving shriphal and blessings
कमलेश्वर महादेव को कमल पुष्प करते हुए महंत और अन्य श्रद्घालु - फोटो : SHRINAGAR
बैकुंठ चतुर्दशी (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी) की सुबह कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान में भाग लेने वाले संतान प्राप्ति की कामना के लिए खड़ा दीया करने वाले दंपतियों ने श्रीफल लेकर व्रत तोड़ा। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने दंपतियों को संतान प्राप्ति और खुशहाली का आशीर्वाद देकर विदा किया। वहीं, मोहन काला फाउंडेशन ने 1008 कमल पुष्प भगवान कमलेश्वर को अर्पित किए।
विज्ञापन

बुधवार को गोधुलि वेला में खड़ा दीया अनुष्ठान शुरू हुआ था, जिसमें 147 दंपती शामिल हुए। बृहस्पतिवार सुबह पूजा के बाद दंपतियों ने महंत आशुतोष पुरी को शिव का प्रतिनिधि मानते हुए दीपक उनके हाथ में सौंप दिया। गंगा स्नान करने के पश्चात हवन व गौ दान कर महंत के हाथों श्रीफल लेकर दंपतियों ने उपवास खोला। इससे पूर्व रात लगभग 4 बजे कमल पुष्प चढ़ाकर भगवान शिव की विशेष पूजा की गई। क्षेत्र की खुशहाली के लिए मोहन काला फाउंडेशन के संस्थापक मोहन काला ने 1008 पुष्प भेंट किए। महंत आशुतोष पुरी, ज्योर्तिमठ के ब्रह्मचारी मुकुदानंद सरस्वती व ब्रह्मीरानंद सरस्वती व मोहन काला आदि ने शिव की विशेष पूजा की। आचार्य आनंद प्रकाश नौटियाल, मुकेश चमोली, वैभव सकलानी व रौनक धनाई आदि स्वयंसेवक सेवाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed