फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sahil and Bhumika won in the poster competition

Pauri News: पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल व भूमिका ने मारी बाजी

Wed, 25 Sep 2024 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sahil and Bhumika won in the poster competition
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में सुपोषित किशोरी-सशक्त नारी थीम पर रस्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तभी वह सशक्त होंगी। कहा कि किशोरियों को पोषित व संतुलित आहार देना चाहिए। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल व भूमिका ने बाजी मारी।
बुधवार को जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के प्रेक्षागृह में आयोजित रस्याण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान निदेशक प्रो. वीएन काला ने कहा कि किशोरियों को मजबूत बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है। डीपीओ देवेंद्र थपलियाल ने कार्यक्रम में विभाग की ओर से महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

लाभार्थियों को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट व पोषण किट लाभार्थियों को प्रदान की गई। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल व भूमिका प्रथम, नाना व अंजली द्वितीय, वेदिका व अनुष्का तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली में सरिका, प्रियंका व सलोनी प्रथम, शेफाली व आंकाध्य द्वितीय, शाहीनी, साक्षी, मटक तृतीय रहे। जबकि नाट्य प्रतियोगिता (म्यूजिकल स्किट) सरकारी प्राथमिक विद्यालय चुरदमी प्रथम, नर्सिंग कॉलेज द्वितीय, व जीनसिस सोसाइटी और बीटी तृतीय स्थान रहे। फूड स्टॉल में नर्सिंग भोजनालय प्रथम, बाल विकास समिति, कोट द्वितीय व महिला प्रगति समूह ने तृतीय स्थान पाया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, सीडीपीओ आशा रावत,डॉ. संजीव नैथानी, डॉ. पवन अग्रवाल, कुसुम चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed