फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rural public awareness campaign regarding original residence from February 2

Pauri News: मूल निवास को लेकर ग्रामीण जनजागृति यात्रा दो फरवरी से

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rural public awareness campaign regarding original residence from February 2

विज्ञापन
श्रीनगर। मूल निवास व भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने फिर से आंदोलन तेज करने का एलान किया है। समिति के गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी ने बताया कि मूल निवास समिति पिछले डेढ़ साल से प्रदेश के तमाम हिस्सों में महारैलियां करती आई है, इसके बावजूद भी सरकार मूल निवास 1950 व भू कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही।

अरुण ने बताया मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके के कार्यक्रमों से लोगों में मूल निवास को लेकर जन जागृति बढ़ाने का काम कर रही है। इसी क्रम में समिति कीर्तिनगर ब्लॉक से मूल निवास 1950 व भूमि कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने व आंदोलन से जोड़ने के लिए ग्रामीण जनजागृति यात्रा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

समिति सदस्य कीर्तिनगर क्षेत्र के युवा नेता चंद्र मोहन चौहान ने बताया कि जनजागृति ग्रामीण यात्रा की शुरुआत ग्राम कोटी, धारी ढूंढ़सिर, कड़ाकोट पट्टी से शुरु होगी। इसके बाद कीर्तिनगर ब्लॉक के विभिन्न गांव में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं ग्राम सभा कोटी के निवर्तमान ग्राम प्रधान उपेंद्र प्रकाश,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद नेगी, रजत कैंतुरा, ओमकार कंडारी ने कहा कि समिति प्रदेश में निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। ग्राम यात्रा की शुरुआत ग्राम सभा कोटी से शुरू होने जा रही है यह गांव के लिए भी गौरव की बात है। कहा सभी ग्रामीण मूल निवास 1950 व भू कानून के समर्थन में शुरू होने जा रही इस यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed