{"_id":"61e1b05ccddd33068f3da6d9","slug":"ruckus-of-btech-students-to-postpone-the-examinations-shrinagar-news-drn401654236","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं स्थगित कराने के लिए बीटेक छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं स्थगित कराने के लिए बीटेक छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल विवि में परीक्षा नियंत्रक के कक्ष के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल (केेंद्रीय) विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग के लिए परीक्षा नियंत्रक (सीई) कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों की सीई प्रो. अरुण रावत से काफी नोकझोंक हुई। छात्र सीई के रवैये से नाराज थे। काफी देर चले हंगामे के बाद सीई ने बीटेक व बीफार्मा के समस्त सेमेस्टरों की परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी। अब परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व जारी किया जाएगा।
विवि ने 18 जनवरी से बीटेक व बीफार्मा की परीक्षा शुरू कराने का कार्यक्रम घोषित किया गया था, लेकिन बीटेक के छात्र कोरोना संक्रमण की स्थिति और सिलेबस पूरा न होने की वजह से परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। बुधवार को उक्त छात्र आर्यन छात्र संगठन की अगुवाई में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनको अंदर जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्र सीई कक्ष के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद जय हो छात्र संगठन के सदस्य भी पहुंच गए। इसके बाद सभी सीई कक्ष के अंदर घुस गए।
छात्रों ने रोष जताते हुए कहा कि चौरास परिसर में स्थित एक हॉस्टल की 4 छात्राएं पॉजिटिव आई हैं। यह पता नहीं है कि वह इतने छात्र-छात्राओं के संपर्क में आई होंगी। यदि कोरोना हो गया, तो क्या विवि इसकी जिम्मेदारी लेगा। वहीं, अभी तक सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी जानी चाहिए, लेकिन सीई अड़े रहे कि मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इससे नाराज छात्र कक्ष के अंदर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों और सीई में काफी बहस हुई।
विज्ञापन
इसके बाद सीई प्रो. रावत ने कुलपति और अन्य अधिकारियों से ऑनलाइन वार्ता की, जिसके बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिया गया। इस मौके पर बिड़ला परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, जय हो के जिलाध्यक्ष आयुष मियां, आर्यन के सूरज नेगी व पूर्व विवि प्रतिनिधि शुभम गोस्वामी आदि मौजूद थे।