{"_id":"66b4d1e13a3a2e796e0d0110","slug":"ruckus-in-company-office-to-give-compensation-to-injured-employee-shrinagar-news-c-53-1-sri1003-107354-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घायल कर्मचारी को मुआवजा देने के लिए कंपनी कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घायल कर्मचारी को मुआवजा देने के लिए कंपनी कार्यालय में हंगामा
Thu, 08 Aug 2024 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
डुंगरीपंथ में कंपनी कार्यालय के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताते डांग ऐठाणा के लोग -----
फोटो
स्थानीय लोग व निर्माणदाई कंपनी में कार्यरत कर्मचारी हुए एकजुट
चार अगस्त को लोडर के नीचे आने से घायल हो गया था कर्मी, लोगों के आक्रोश पर कंपनी ने सभी मांगें मानीं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। रेलवे निर्माण साइट पर घायल हुए मैकेनिक हेल्पर को मुआवजा देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों व निर्माणदाई कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने कंपनी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने घायल के इलाज के दौरान आ रहे खर्च का वहन करने, बीमा, मुआवजा और ओवर टाइम देने की मांग की। तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद कंपनी ने सभी मांगों को मान लिया।
श्रीनगर डांग ऐठाना के सूरज सिंह आरवीएनएल की निर्माणदायी संस्था रित्विक कंपनी में मैकेनिक हेल्पर के रूप में कार्यरत हैं। सूरज सिंह (26) डुंगरीपंत पी2 में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान 4 अगस्त को लोडर के नीचे आने से गंभीर घायल हो गया था। हादसे के बाद युवक के परिजनों समेत डांग-ऐठाणा के लोग आक्रोशित थे। स्थानीय प्रदीप राणा ने कहा कि मांगों पर कंपनी से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग कंपनी कार्यालय पहुंचे। सीटू के अध्यक्ष आशीष रावत ने कहा जब तक घायल ठीक होकर काम पर नहीं आ जाता तब तक उसे ओवर टाइम के साथ वेतन दिया जाएगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए रित्विक कंपनी ने सूरज सिंह के ठीक होने तक उसे और उसके पिताजी मोहन सिंह (सूरज के उपचार के लिए नौकरी छोड़ अस्पताल में रुके) को भी वेतन देने की बात कही। कंपनी ने उचित बीमा, मुआवजा समेत विकलांगता के आधार पर एकमुश्त मुआवजा देने का लिखित आश्वासन भी दिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लखपत भंडारी, रोहित रावत, मनीष, पंकज, धीरेंद्र चौहान, अमित गुंसाई आदि मौजूद रहे।
कोट
घायल कर्मचारी के इलाज के लिए कोई कमी नहीं की जा रही है। हादसे के बाद घायल को बेस अस्पताल के बाद एम्स में भर्ती कराया। परिजनों के कहने पर देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती किया। लोडर चलाने वाले प्लांट ऑपरेटर को सस्पेंड किया गया है। - रवि रविंद्र मंमगाई, संपर्क अधिकारी, सौग्दा रित्विक संयुक्त उद्यम।
विज्ञापन
लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बीते 4 अगस्त को पी2 साइट पर रखरखाव का काम चल रहा था। इस दौरान 9 फीट ऊंचाई से सूरज नीचे गिर गया। तभी नीचे बैचिंग प्लांट आपरेटर लोडर चला रहा था और सूरज उस लोडर के नीचे आकर घायल हो गया। आरोप है कि लोडर को चलाने के लिए ऑपरेटर नियुक्त रहता है मगर प्लांट ऑपरेटर लोडर चला रहा था। हालांकि कंपनी का कहना है सभी कर्मचारी प्रशिक्षित होते हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान लोडर ऑपरेटर के खाना खाने गया था।