फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Road, electricity and drinking water system should be smooth: Dr. Dhan Singh

सड़क, बिजली व पेयजल व्यवस्था हो सुचारू : डा. धन सिंह

Mon, 25 Oct 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Road, electricity and drinking water system should be smooth: Dr. Dhan Singh
पौड़ी में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
प्रदेश के स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आपदा से प्रभावित सड़क, बिजली व पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारु किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को खिर्सू में प्रस्तावित भव्य गेट व प्रवेश मार्ग में रेलिंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और कार्य वन विभाग को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने 7 नवंबर तक क्षेत्र की समस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैठाणी व थलीसैंण के डाक बंगलों को जल्द शुरू किए जाने के निर्देश भी लोनिवि अधिकारियों को दिए। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सड़क मार्ग बनाते समय प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक पेड़ को बचाए जाने की कोशिश की जाए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, एसडीएम सदर आकाश जोशी, बीडीओ खिर्सू दिनेश पंत, लोनिवि ईई श्रीनगर आरपी नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed