फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rice transplantation is lagging behind due to bad weather

Pauri News: मौसम की बेरुखी से पिछड़ रही धान की रोपाई

Wed, 19 Jun 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rice transplantation is lagging behind due to bad weather
श्रीनगर। काफी दिनों से सूखा पड़ने के कारण धान की रोपाई पिछड़ रही है, जिससे किसान खासे परेशान हैं। अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो रोपाई के लिए तैयार की गई धान की नर्सरी भी बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन

कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता था, जबकि कुछ क्षेत्रों में इसकी शुरूआत 20 मई से होती थी। लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी के कारण अभी तक धान की रोपाई शुरू नहीं हो पाई है। कड़ाकोट, ढुंडसिर, अकरी बारजूला, डागर और लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके गांवों में अब तक धान की रोपाई शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई नहीं हो पाई है। समय पर बारिश नहीं होने से तैयार धान की पौध पीली पड़ रही है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोग प्लास्टिक के पाइप जोड़कर या बाल्टी आदि से पानी ढोकर पौधों की सिंचाई कर रहे हैं। कई गदेरों में पानी कम हो गया है, तो कई सूख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed