फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Revenue workers of three tehsils did not get salary of two months

तीन तहसीलो के राजस्व कर्मियों को नहीं मिला दो माह का वेतन, आक्रोश

Tue, 29 Mar 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers of three tehsils did not get salary of two months
पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने जिले के तहसील सतपुली, चौबटटाखाल व कोटद्वार में राजस्व कर्मियों को दो माह का वेतन नहीं दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि राजस्व कर्मियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर चरणबद्ध रूप से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत पौड़ी के पुराने सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए राजस्व कर्मियों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गुर्साइं ने कहा कि सतपुली, चौबट्टाखाल व कोटद्वार तहसीलों में सेवारत राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक को जनवरी व फरवरी का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है, जिससे राजस्व कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में एक स्वर में चेतावनी दी गई कि यदि तीनों तहसीलों के राजस्व कर्मियों को जल्द वेतन दिए जाने के साथ उनकी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के संरक्षक हरीश पांडेय, राजेंद्र सिंह नेगी, गौरव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed