फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Retired from NIC, still working in the website

Pauri News: एनआईसी से सेवानिवृत्त हुए, वेबसाइट में अब भी हैं कार्यरत

Wed, 18 Dec 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Retired from NIC, still working in the website
पौड़ी। जनपद पौड़ी के जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट न होने के कारण जनता को गलत व भ्रामक जानकारियां मिल रही हैं। एनआईसी के अधिकारियों का कहना है कि विभागों की ओर से उन्हें समय पर अधिकारियों के तबादले व नई तैनाती को लेकर जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे यह स्थिति बनी हुई है। पौड़ी में दूरस्थ क्षेत्रों से मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात या विभागीय जानकारी को लेकर जनता जिला प्रशासन की वेबसाइट से जानकारी लेती है। लेकिन वेबसाइट के अपडेट न होने के कारण जनता गुमराह हो रही है। वेबसाइट में कई ऐसे अधिकारियों के नाम दर्ज हैं जो सालों पहले सेवानिवृत्त या स्थानांतरित हो चुके हैं। जिन अधिकारियोंं के नाम सही दर्ज हैं, वेबसाइट पर उनके पद से जुड़ी जानकारी गलत दी गई है। इसी के साथ वेबसाइट पर कई पदों पर तैनाती होने के बावजूद भी उन पदों को रिक्त दर्शाया गया है। ऐसे में वेबसाइट से जानकारी लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंच रहे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed