फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   responsibility

जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के 21वें चेयरमैन होंगे बीआर शर्मा

विज्ञापन
responsibility
जम्मू। केंद्रीय सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके बृज राज शर्मा जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) के 21वें चेयरमैन होंगे। दो सितंबर 1957 को कमीशन की स्थापना हुई थी और अब तक इसके बीस चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 128 व 133 के तहत सांविधानिक संस्था के तौर पर जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अलावा कई गजटेड पदों के लिए भर्ती का आयोजन करता है। बीआर शर्मा से पहले इस पद पर लतीफ उज जमन देवा चेयरमैन के पद पर रहे। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत 31 अक्तूबर 2019 को राष्ट्रपति की तरफ से जारी अध्यक्ष के क्लाज सी के तहत पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद पर बीआर शर्मा की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी बीआर शर्मा की नियुक्ति का आदेश प्रदेश प्रशासन की तरफ से जारी किया गया था लेकिन कई औपचारिकताओं के पूरा न होने के चलते इसे फिर वापिस ले लिया गया था। अब आखिरकार वीरवार को नए सिरे से उपराज्यपाल ने आदेश जारी कर बीआर शर्मा की प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed