फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Resolve complaints in a week: CDO

एक सप्ताह में करें शिकायतें हल : सीडीओ

Thu, 17 Mar 2022 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints in a week: CDO
तहसील मुख्यालय चौबट्टाखाल में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 62 शिकायतें मिली, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है। शाम ढलने से पहले ही गुलदार गांवों के आसपास धमकने लगता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों में झाड़ी कटान, वन कर्मियों गश्त बढ़ाए जाने, घेरबाड़ किए जाने चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि तहसील दिवस के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों की समय पर समस्या का निस्तारण है, लेकिन सामने आया है कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, एसडीएम चौबट्टाखाल संदीप कुमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed