फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Residents of Bilkedar Distressed by Leopard Scare

Pauri News: बिलकेदार में गुलदार की दहशत से लोग परेशान

Tue, 28 Jul 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Residents of Bilkedar Distressed by Leopard Scare
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार वार्ड नंबर 40 में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद संदीप रावत ने बताया कि सोमवार रात को गुलदार घर के आंगन में आ धमका, साथ ही एक कुत्ते पर हमले का प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराकर लोगों को गुलदार की दशहत से निजात दिलाने की मांग की गई है। बता दें कि अभी चार दिन पूर्व नगर के आम्रकुंज में आवासीय घरों के आस-पास भी एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी थी, लोगों के शोर करने के बाद मादा गुलदार शावकों को छोड़कर भाग गई। इस कारण शावक एक घर में घुस गए थे, बाद में वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed