फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Residents in Pauri are troubled by the menace of dogs and monkeys

Pauri News: पौड़ी में कुत्तों व बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

Wed, 19 Nov 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Residents in Pauri are troubled by the menace of dogs and monkeys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालयवासी इन दिनों आवारा कुत्तों और बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। सड़कों पर आए दिन कुत्तों के झुंड स्कूली बच्चों को भयभीत कर रहे हैं तो बंद घरों में घुसकर खाने पीने का सामान उड़ा रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इन जानवरों से निजाता दिलाने की मांग उठाई है।

पौड़ी पालिका क्षेत्र की सड़कों पर आवारा कुत्तों और बंदरों से झुंड से लोग परेशान हैं। नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह व नरेश चंद्र ने बताया कि शहर भर में आवारा कुत्तों और बंदरों के झुंड से निजात दिलाने के लिए कई बार जिला प्रशासन और पालिका को अवगत भी कराया गया। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। कुत्तों के झुंड ने जहां नगर क्षेत्र की सड़काें व गलियों में कब्जा किया हुआ है वहीं बंदरों ने प्रत्येक मोहल्ले में उत्पात मचा रखा है। अपर चोपड़ा मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों के झुंड से स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उत्पाती बंदर राहगीरों के सामान धावा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed